देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे पर रहेंगी। इस दौरान उनका कार्यक्रम धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।अयोध्या से दौरे की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सबसे पहले अयोध्या पहुंचेंगी, जहां वह सुबह करीब 11 बजे राम मंदिर परिसर जाएंगी। यहां वे लगभग चार घंटे तक रहेंगी और पूजा-अर्चना करेंगी।मथुरा-वृंदावन में दर्शन अयोध्या के बाद राष्ट्रपति मथुरा जाएंगी।
शाम करीब 6:30 बजे वह इस्कॉन मंदिर पहुंचेंगी, जहां लगभग एक घंटे तक प्रवास करेंगी।इस दौरान वे भगवान कृष्ण-बलराम, राधा-कृष्ण और निताई गौर के दर्शन करेंगी।सुरक्षा के कड़े इंतजाम राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सभी प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
Tags
trendig

