उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रेलवे ट्रैक के पास एक ही परिवार के तीन लोगों के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में देवर, भाभी और उनकी भतीजी शामिल हैं।स्थानीय लोगों ने सुबह रेलवे ट्रैक के पास एक महिला का शव पेड़ से लटका हुआ देखा, जबकि पास ही जमीन पर एक पुरुष और एक बच्ची के शव पड़े थे। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतक आपस में रिश्तेदार थे—महिला मृतक की भाभी थी, जबकि पुरुष उसका देवर बताया जा रहा है। जमीन पर पड़ी बच्ची उसकी भतीजी बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के लोग भी मौके पर पहुंच गए।पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

