काशी में आज शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का आगमन, नवरात्रि में करेंगे मां भगवती का पूजन

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती आज काशी पहुंचेंगे, जहां वे नवरात्रि के पावन अवसर पर मां भगवती का विधि-विधान से पूजन करेंगे। उनके आगमन को लेकर श्रद्धालुओं और संत समाज में खास उत्साह देखा जा रहा है।शंकराचार्य इस दौरान धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेंगे और सनातन परंपराओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में सनातनी पंचांग का विमोचन भी शामिल है, जिसे धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि इस पंचांग में पारंपरिक वैदिक गणनाओं और तिथियों का विशेष ध्यान रखा गया है, जिससे सनातन धर्म के अनुयायियों को शुद्ध और प्रमाणिक जानकारी मिल सके।शंकराचार्य के इस दौरे को नवरात्रि के दौरान काशी के धार्मिक महत्व को और भी बढ़ाने वाला माना जा रहा है।


Post a Comment

Previous Post Next Post