यूपी में फिर बिगड़ेगा मौसम, 4 दिन बारिश का अलर्ट

लखनऊ/वाराणसी: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक राज्य के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज आंधी चलने और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।  मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 48 घंटों में तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन तेज हवाओं और आकाशीय बिजली को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।  राज्य के पूर्वी और मध्य हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है।  

प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुस्थानों पर न जाने, पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने और बिजली गिरने की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है।किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे अपनी फसलों को सुरक्षित रखें और मौसम की अपडेट पर नजर बनाए रखें।मौसम विभाग लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है और समय-समय पर अपडेट जारी किए जाएंगे।


Post a Comment

Previous Post Next Post