वाराणसी उत्तर विधानसभा सीट पर चुनावी मुकाबला तेज

वाराणसी। उत्तर विधानसभा सीट पर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है और प्रमुख राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों को लेकर जनता के बीच चर्चा जोरों पर है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से वर्तमान विधायक रविंद्र जायसवाल एक बार फिर जनता की पहली पसंद के रूप में उभरते नजर आ रहे हैं।

वहीं, समाजवादी पार्टी (सपा) ने इस सीट से मनोज राय धूपचंडी को मैदान में उतारा है, जिन्हें पार्टी समर्थकों के बीच मजबूत और लोकप्रिय उम्मीदवार माना जा रहा है। दूसरी ओर, कांग्रेस ने राघवेंद्र चौबे को प्रत्याशी बनाया है, जो अपने प्रचार अभियान के जरिए मतदाताओं को आकर्षित करने में जुटे हुए हैं।

तीनों प्रमुख दलों के उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। स्थानीय मुद्दों, विकास कार्यों और जनसंपर्क के आधार पर मतदाता अपने निर्णय को अंतिम रूप देंगे। आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार और तेज होने की संभावना है, जिससे इस सीट का राजनीतिक समीकरण और दिलचस्प हो सकता है।


Post a Comment

Previous Post Next Post