काशी दौरे पर PM मोदी: 11 साल में 54वीं बार आगमन, 6 हजार करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर अपने संसदीय क्षेत्र काशी के दौरे पर आ रहे हैं। यह उनका पिछले 11 वर्षों में 54वां दौरा होगा, जो शहर के विकास के प्रति उनकी लगातार प्रतिबद्धता को दर्शाता है।इस दौरान प्रधानमंत्री करीब 6 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।

उनके कार्यक्रम में कई अहम परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास शामिल है।दौरे की प्रमुख घोषणाओं में एक अत्याधुनिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की आधारशिला रखना शामिल है, जिससे पूर्वांचल के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। 

इसके अलावा, शहर के ट्रैफिक और कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए एक सिग्नेचर ब्रिज का भी शिलान्यास किया जाएगा।इन परियोजनाओं से वाराणसी में स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर और शहरी विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री का यह दौरा आगामी विकास योजनाओं को जमीन पर उतारने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


Post a Comment

Previous Post Next Post