कासगंज में कांग्रेस नेता राजेन्द्र कश्यप को श्रद्धांजलि, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अंतिम संस्कार में हुए शामिल

कासगंज: शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र कश्यप के आकस्मिक निधन पर शोक की लहर है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय कासगंज पहुंचे और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।इस दौरान अजय राय ने कहा कि राजेन्द्र कश्यप के निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने उन्हें संगठन का एक कर्मठ और समर्पित सिपाही बताते हुए कहा कि उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने अंतिम संस्कार में शामिल होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।




Post a Comment

Previous Post Next Post