BLW परिसर में बढ़ती अशोभनीय गतिविधियों पर लोगों में आक्रोश, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

वाराणसी। BLW (बरेका) परिसर में कथित रूप से बढ़ रही अशोभनीय और आपत्तिजनक गतिविधियों को लेकर स्थानीय नागरिकों और कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इस संबंध में एक व्यक्ति द्वारा वीडियो बनाकर प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई है।वीडियो में व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि परिसर में अवांछनीय तत्वों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, जिससे माहौल खराब हो रहा है। उसने बरेका प्रशासन से अपील की है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द उचित कार्रवाई की जाए।

व्यक्ति ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन इस वीडियो को संज्ञान में लेकर कार्रवाई नहीं करता है, तो आम नागरिकों और बरेका कर्मचारियों को मजबूर होकर ऐसे लोगों को स्वयं हटाने के लिए कदम उठाने पड़ सकते हैं।साथ ही यह भी कहा गया है कि यदि ऐसी स्थिति में प्रशासन कर्मचारियों का साथ नहीं देता है, तो इसके लिए पूरी तरह से बरेका प्रशासन जिम्मेदार होगा।फिलहाल, इस मुद्दे पर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, जबकि स्थानीय लोगों की नजरें अब आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post