अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव पंचतत्व में विलीन, ससुर ने दी मुखाग्नि; अंतिम विदाई में भावुक दिखा पूरा परिवार

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार मंगलवार को भावुक माहौल में संपन्न हुआ। अंतिम संस्कार के दौरान उनके ससुर ने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार मुखाग्नि दी। इस दौरान श्मशान घाट पर मौजूद हर आंख नम दिखाई दी।सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने भाई को अंतिम विदाई देते हुए चिता पर लकड़ी रखी और हाथ जोड़कर प्रणाम किया। परिवार के सदस्य और करीबी रिश्तेदार इस दुख की घड़ी में एक-दूसरे को संभालते नजर आए।

प्रतीक यादव की दोनों बेटियां भी अंतिम संस्कार में मौजूद रहीं। उन्होंने नम आंखों से अपने पिता को अंतिम विदाई दी। पूरे समारोह के दौरान माहौल बेहद गमगीन रहा।अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में शुभचिंतक, रिश्तेदार और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचे। सभी ने प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।


Post a Comment

Previous Post Next Post