वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं का जागरूकता अभियान, इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग पर दिया जोर

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को वाराणसी में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को पेट्रोल-डीजल के सीमित उपयोग और इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने बाजारों और प्रमुख चौराहों पर पहुंचकर आमजन को पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत का संदेश दिया।कार्यकर्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और ईंधन की खपत को देखते हुए लोगों को आवश्यकता पड़ने पर ही पेट्रोल-डीजल का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन न केवल पर्यावरण के लिए बेहतर हैं, बल्कि लंबे समय में आर्थिक रूप से भी लाभकारी साबित हो सकते हैं।

अभियान के तहत लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों के फायदे, ईंधन बचत के उपाय और स्वच्छ ऊर्जा के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नागरिकों से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करें।


Post a Comment

Previous Post Next Post