उत्तर प्रदेश के एक नाबालिग लड़के के कश्मीर पहुंचकर धर्म परिवर्तन करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, लड़के ने एक मस्जिद में कलमा पढ़कर इस्लाम धर्म अपनाया और अपना नया नाम “हमजा” रख लिया।परिजनों का कहना है कि लड़का पिछले कुछ दिनों से घर से लापता था। तलाश के दौरान पता चला कि वह कश्मीर में मौजूद है। परिवार ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, जिस पर उसने कथित तौर पर कहा, “मैं बहुत दूर जा चुका हूं।”
सूत्रों के मुताबिक, धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया मस्जिद में पूरी कराई गई। घटना के बाद परिवार ने चिंता जताते हुए प्रशासन से मदद की मांग की है। वहीं स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।अधिकारियों का कहना है कि नाबालिग की सुरक्षा और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि लड़का किन लोगों के संपर्क में था और उसे कश्मीर तक पहुंचाने में किसने मदद की।

