लखनऊ स्थित चारबाग रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने अचानक औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर में जगह-जगह गंदगी, अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था और कई विभागों में लापरवाही सामने आई, जिस पर डीआरएम ने गहरी नाराज़गी जताई।निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने प्लेटफॉर्म, वेटिंग एरिया, पार्सल घर और रनिंग रूम की बारीकी से जांच की। कई जगहों पर सफाई मानकों की अनदेखी और कर्मचारियों की ढिलाई पर उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। यात्रियों की सुविधाओं और स्टेशन की छवि को सुधारने के लिए तुरंत प्रभाव से व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमित सफाई, निगरानी और रखरखाव को प्राथमिकता देने को कहा। रेलवे प्रशासन अब सुधार कार्यों की मॉनिटरिंग बढ़ाने की तैयारी में है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो।
Tags
Trending

