वाराणसी। गंगा में स्नान करते समय एक युवक डूब गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची NDRF टीम ने काफी मशक्कत के बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।बताया जा रहा है कि मृतक युवक गाजीपुर का रहने वाला था और बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए वाराणसी आया था। दर्शन से पहले वह गंगा स्नान करने गया, इसी दौरान गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
स्थानीय लोगों ने युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना पुलिस और NDRF को दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर युवक का शव बाहर निकाला।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
Tags
Trending


