राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर पहली बार बोले सीएम योगी, कहा- SIT करेगी दूध का दूध, पानी का पानी

अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी के कथित मामले को लेकर पहली बार योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया दी है। अयोध्या दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण और स्थापना के लिए देश ने 500 वर्षों तक इंतजार किया है, इसलिए जांच पूरी होने तक कुछ दिन और धैर्य रखना चाहिए।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मामले की जांच विशेष जांच दल (SIT) द्वारा की जा रही है और अगले 15 दिनों में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि SIT अपनी जांच में “दूध का दूध और पानी का पानी” कर देगी।

सीएम ने यह भी कहा कि यदि किसी व्यक्ति के पास मामले से संबंधित कोई ठोस साक्ष्य या जानकारी है, तो वह उसे जांच एजेंसी को उपलब्ध कराए। उन्होंने लोगों से अपील की कि जांच प्रक्रिया को निष्पक्ष रूप से पूरा होने दिया जाए।राम मंदिर चढ़ावे से जुड़े कथित अनियमितताओं के आरोपों को लेकर चल रही जांच पर प्रदेश की नजर बनी हुई है। अब सभी की निगाहें SIT की रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे मामले की वास्तविक स्थिति सामने आने की उम्मीद है।



Post a Comment

Previous Post Next Post