सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह को लेकर मंत्री अनिल राजभर की मांग, एएसआई सर्वे कराने के लिए सीएम योगी को लिखा पत्र

लखनऊ/बहराइच। सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह एक बार फिर चर्चा में आ गई है। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर  ने दरगाह परिसर और वहां मौजूद कुएं को प्राचीन सूर्यकुंड होने का दावा करते हुए इसकी जांच की मांग उठाई है।मंत्री अनिल राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मामले की जांच कराने तथा आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया(एएसआई) से सर्वे कराने की मांग की है। उनका कहना है कि ऐतिहासिक और पुरातात्विक तथ्यों के आधार पर इस स्थल की वास्तविकता सामने लाई जानी चाहिए।

राजभर ने अपने पत्र में कहा है कि दरगाह परिसर में स्थित मौजूदा कुएं और आसपास के क्षेत्र की वैज्ञानिक एवं पुरातात्विक जांच कराई जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वहां पहले कोई प्राचीन सूर्यकुंड या अन्य धार्मिक स्थल मौजूद था या नहीं।मंत्री की इस मांग के बाद सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। अब इस मामले में सरकार और संबंधित एजेंसियों की ओर से आगे की कार्रवाई पर नजरें टिकी हैं।



Post a Comment

Previous Post Next Post