पैसों के लेन-देन को लेकर मारपीट, चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

भदोही। जनपद भदोही के थाना गोपीगंज क्षेत्र में पैसों के लेन-देन को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, गोपालपुर उपरवार निवासी प्रभाशंकर दुबे पुत्र स्वर्गीय भोलानाथ दुबे ने शिकायत दी कि पैसों के विवाद को लेकर अभिषेक पाण्डेय उर्फ जुगल, सुजीत पाण्डेय, पंकज मिश्रा तथा गुड्डू ने मिलकर उनके साथ मारपीट की।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सभी आरोपी एक राय होकर घटना को अंजाम देने में शामिल थे। नामजद आरोपी जौनपुर जनपद के थाना सुरेरी क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के निवासी बताए गए हैं।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना गोपीगंज पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमापंजीकृत कर लिया है। पुलिस द्वारा प्रकरण की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।इस संबंध में पुलिस अधीक्षक भदोही अभिनव त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Post a Comment

Previous Post Next Post