उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में आवारा कुत्तों के हमले की गंभीर घटना सामने आई है। खेत पर काम करने गए एक किसान पर कुत्तों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। हमले में कुत्तों ने किसान के शरीर के कई हिस्सों को बुरी तरह काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद परिजनों ने घायल किसान को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि शरीर पर कई गहरे जख्म होने के कारण वह पूरी रात दर्द से कराहता रहा। डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज जारी है।aइस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे लोगों की सुरक्षा खतरे में है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई करते हुए कुत्तों पर नियंत्रण पाने की मांग की है।
Tags
Trending


