राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच अयोध्या पहुंचेंगे सीएम योगी, चंपत राय कार्यक्रम से दूर रखने की चर्चा

राम मंदिर में चढ़ावा राशि से जुड़े कथित विवाद और जांच के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री यहां रामलला के दर्शन-पूजन करेंगे। हालांकि इस दौरे को लेकर जारी प्रशासनिक प्रोटोकॉल में मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की उपस्थिति को लेकर विशेष निर्देश सामने आए हैं। सूत्रों के अनुसार, प्रशासन द्वारा जारी प्रोटोकॉल लेटर के पॉइंट नंबर 29 में उल्लेख किया गया है कि मुख्यमंत्री के राम मंदिर कार्यक्रम के दौरान चंपत राय स्वयं उपस्थित न होकर अपने किसी प्रतिनिधि को नामित करें। साथ ही इसकी सूचना ड्यूटी मजिस्ट्रेट को देने के लिए भी कहा गया है।

चंपत राय को राम मंदिर ट्रस्ट में प्रमुख और प्रभावशाली व्यक्तित्व माना जाता है। मंदिर निर्माण और संचालन से जुड़े अधिकांश प्रमुख निर्णयों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। अब तक किसी भी वीआईपी दौरे या विशेष कार्यक्रम के दौरान उनकी उपस्थिति लगभग अनिवार्य रही है। इधर, चढ़ावा राशि से जुड़े मामले की जांच तेज हो गई है। 

गुरुवार को लगातार चौथे दिन स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम सुबह करीब 8:30 बजे राम मंदिर परिसर पहुंची। सूत्रों के मुताबिक, टीम चढ़ावा राशि की गिनती और उससे जुड़े कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर पूछताछ कर रही है। टीम ने मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा से भी इस संबंध में सवाल-जवाब किए हैं। मामले की जांच आगे बढ़ने के साथ ही अयोध्या में प्रशासनिक और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post