दिल्ली के कैलाश हिल्स में खूनी खेल, बैट और चाकू से महिला की हत्या

नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के कैलाश हिल्स इलाके में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान मीना के रूप में हुई है, जो घरेलू सहायिका का काम करती थी।पुलिस के मुताबिक, गुरुवार सुबह सूचना मिली कि एक इमारत की छत पर महिला खून से लथपथ हालत में पड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने महिला को मृत पाया और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।घटनास्थल से पुलिस ने एक बैट और चाकू बरामद किया है। आशंका है कि इन्हीं हथियारों से महिला पर हमला किया गया। मौके पर मौजूद करीब 50 वर्षीय एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया, जिसने प्रारंभिक पूछताछ में अपराध कबूल कर लिया।

दक्षिण-पूर्वी जिले के डीसीपी के अनुसार, आरोपी ने पहले बैट से हमला किया और फिर चाकू से वार कर महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।






Post a Comment

Previous Post Next Post