फ्रांस के वर्साय पैलेस में अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव को समाप्त करने के लिए अंतरिम शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार रात इस MoU पर साइन किए। इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी मौजूद रहे। समझौते पर हस्ताक्षर के बाद ट्रम्प ने बाहर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “डील साइन हो गई है।”
वहीं, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने भी ईरान से इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसकी आधिकारिक घोषणा भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह 5:30 बजे की गई और यह तत्काल प्रभाव से लागू हो गया। समझौते के तहत ईरान और लेबनान में चल रही सैन्य कार्रवाई को समाप्त करने पर सहमति बनी है।
साथ ही होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोलने और अमेरिका की नौसैनिक नाकेबंदी हटाने का निर्णय लिया गया है। पहले यह समझौता 19 जून को स्विट्जरलैंड के जेनेवा के पास लूसर्न शहर में हस्ताक्षरित होने वाला था, लेकिन तय कार्यक्रम से एक दिन पहले ही इसे अंतिम रूप दे दिया गया।


