लखनऊ के अमीनाबाद थाने में दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने साहिल हुसैन नामक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। युवती का आरोप है कि आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी वास्तविक पहचान और धर्म छिपाकर उससे दोस्ती की और प्रेम संबंध बनाए। इस दौरान उसने खुद के शादीशुदा होने की जानकारी भी नहीं दी।
शिकायत के अनुसार, आरोपी ने युवती का कथित तौर पर शारीरिक शोषण किया और आपत्तिजनक फोटो व वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल करने लगा। युवती का आरोप है कि इसी दौरान उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी बनाया गया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और धमकियां भी दीं।
बाद में युवती को पता चला कि साहिल पहले से शादीशुदा है। इसके बाद वह उसके चंगुल से निकलकर अमीनाबाद थाने पहुंची और पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर मेडिकल परीक्षण कराया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मामले की जांच जारी है।
.jpeg)


