प्रयागराज ट्रिपल मर्डर केस: प्यार में बाधा बने परिजनों की हत्या

प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड का पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी हिमांशु यादव समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद जब आरोपी को हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के लिए ले जाया जा रहा था, उसी दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड की वजह प्रेम प्रसंग था। आरोपी का मृतक परिवार की एक युवती से संबंध था और दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार के विरोध के कारण आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली।पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पहले परिवार के मुखिया की हत्या की और बाद में पहचान उजागर होने के डर से घर की दो अन्य महिलाओं को भी मार डाला।गौरतलब है कि मंगलवार सुबह मेजा क्षेत्र के एक गांव में एक ही परिवार के तीन बुजुर्गों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले के अन्य पहलुओं की गहन जांच जारी है।






Post a Comment

Previous Post Next Post