राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: जांच तेज, तीन सदस्यीय एसआईटी गठित

राम मंदिर के दानपात्र से चढ़ावे की कथित चोरी का मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। दो लोगों की गिरफ्तारी और उनके पास से लाखों रुपये बरामद होने के बाद मामले की जांच तेज कर दी गई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।जानकारी के अनुसार, जून की शुरुआत में राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा कराए गए ऑडिट के दौरान दानपात्र में जमा नकदी और अन्य वस्तुओं में गड़बड़ी की आशंका सामने आई थी। इसके बाद मंदिर परिसर और दानपात्र के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई। फुटेज में एक कर्मचारी की गतिविधियां संदिग्ध दिखाई देने पर आंतरिक जांच शुरू की गई।

मामले ने राजनीतिक रंग तब ले लिया जब 7 जून को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अयोध्या में मंदिर के चढ़ावे से जुड़ी सामने आई जानकारी गंभीर चिंता का विषय है। अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि यदि सरकार की निगरानी व्यवस्था प्रभावी होती तो इस तरह की घटनाओं पर सवाल खड़े नहीं होते। उन्होंने कहा कि चढ़ावे में चोरी होगी तो उसकी शिकायत भी होगी।वहीं, मामले के सामने आने के बाद प्रशासन और संबंधित एजेंसियां जांच में जुटी हैं। एसआईटी सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कथित गड़बड़ी में किन-किन लोगों की भूमिका रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।




Post a Comment

Previous Post Next Post