श्री काशी विद्या मंदिर का समर कैंप बना आकर्षण का केंद्र

वाराणसी। श्री काशी विद्या मंदिर के विविहटिया शाखा में 1 जून से 19 जून तक आयोजित भव्य समर कैंप में छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिल रही है। कैंप के दौरान बच्चों को पेंटिंग, चित्रकला, कैलीग्राफी, मेहंदी, डांस और कराटे सहित विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

समर कैंप में विद्यार्थियों ने अपने-अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कक्षा में शिक्षकों से सीखे गए कौशल को प्रस्तुत कर सभी की सराहना प्राप्त की। कैंप के समापन अवसर पर प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करने के साथ प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका किरन यादव और संस्थापक राम चरण यादव ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं, जिससे वे पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक और खेलकूद में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।इस अवसर पर वंदिता यादव, ज्योति गुजराती, स्वाति सिंह, जाह्नवी मैडम सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहीं।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post