हत्या कारित करने वाले 04 अभियुक्तगण थाना चौक पुलिस द्वारा गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नाजायज देशी पिस्टल एवं 02 दोपहिया वाहन बरामद

पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीमान् पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी महोदय के निर्देशन में, श्रीमान् अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में, श्रीमान् सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध व प्रभारी निरीक्षक थाना चौक के कुशल नेतृत्व में थाना चौक पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16.06.2026 को देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन व तलाश वांछित अभियुक्त के क्रम में मु0अ0सं0-0102/2026 धारा 103 (1) BNS व बढोत्तरी धारा 3(5) BNS एवं 3/25 Arms Act थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित 04 अभियुक्तगण 1. विशाल भारतीय उर्फ जानू पुत्र स्व० राजेन्द्र भारतीय निवासी म०नं0 सी0के0 66/16 बेनियाबाग थाना चौक जनपद वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष 2. विकास विश्वकर्मा उर्फ सोनू पुत्र विरेन्द्र विश्वकर्मा निवासी चुरामनपुर थाना लोहता जनपद वाराणसी उम्र करीब 24 वर्ष 3. सुजीत बाल्मिकी पुत्र संजय बाल्मिकी निवासी ग्राम मरेठवा पोखरा थाना लोहता जनपद वाराणसी उम्र करीब 19 वर्ष 4. कृष्णा बाल्मिकी पुत्र मनोज वर्ष निवासी मकान नं0 सी0के0 66/16 बेनियाबाग थाना चौक जनपद वाराणसी उम्र करीब 18 वर्ष को गिरफ्तार कर, कब्जे से 01 देशी पिस्टल व 02 मोटर साईकिल बरामद किया गया।

घटना का विवरणः- दिनांक 15.06.2026 को रात्रि में कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आवेदिका के पति को गोली मारकर हत्या कर देने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना चौक द्वारा मु0अ0सं0-0102/2026 धारा 103 (1) BNS व बढोत्तरी धारा 3(5) BNS एवं 3/25 Arms Act में अभियोग पंजीकृत कराया गया तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु तत्काल टीम गठित किया गया । दिनांक- 16.06.2026 थाना चौक पुलिस टीम द्वारा उक्त मुकदमें की सुरागरसी पतारसी के क्रम में सर्विलांस सेल की मदद से तथा एसओजी टीम की सहयोग से उक्त अभियोग से संबंधित 04 अभियुक्तगण 1. विशाल भारतीय उर्फ जानू पुत्र स्व० राजेन्द्र भारतीय निवासी म०नं०- सी0के0 66/16 बेनियाबाग थाना चौक जनपद वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष 2. विकास विश्वकर्मा उर्फ सोनू पुत्र विरेन्द्र विश्वकर्मा निवासी चुरामनपुर थाना लोहता जनपद वाराणसी उम्र करीब 24 वर्ष 3. सुजीत बाल्मिकी पुत्र संजय बाल्मिकी निवासी ग्राम मरेठवा पोखरा थाना लोहता जनपद वाराणसी उम्र करीब 19 वर्ष 4. कृष्णा बाल्मिकी पुत्र मनोज वर्ष निवासी मकान नं० सी०के० 66/16 बेनियाबाग थाना चौक जनपद वाराणसी उम्र करीब 18 वर्ष को गिरफ्तार कर, कब्जे से 01 देशी पिस्टल व 02 मोटर साईकिल बरामद किया गया।संबंधित अभियोग का विवरण:- मु0अ0सं0-0102/2026 धारा 103 (1) BNS व बढोत्तरी धारा 3(5) BNS एवं 3/25 Arms Act थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।







  

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post