झांसी: संपत्ति विवाद में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि चाचा ने अपने ही भतीजे को घर से बाहर घसीटकर लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा। हमले में पीड़ित के हाथ-पैर टूट गए।
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी लगातार हमला करता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि पीड़ित ने पहले मुख्यमंत्री जनसुनवाई (CM पोर्टल) पर शिकायत दर्ज कराई थी, जिससे आरोपी चाचा नाराज था।
पीड़ित के परिजनों के अनुसार, आरोपी ने घर के बाहर लाकर करीब 19 बार रॉड से वार किए। गंभीर रूप से घायल पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Tags
Trending



