रामायण थीम पर सजेगी मधुबन बापूधाम की पंचवटी वाटिका, मानसून में शुरू होगा विकास कार्य

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) मधुबन बापूधाम योजना में रामायण काल की थीम पर पंचवटी वाटिका विकसित करने की तैयारी में है। करीब 25 हजार वर्ग मीटर में बनने वाली इस वाटिका का विकास कार्य मानसून के दौरान शुरू किया जाएगा। इसके लिए एजेंसी का चयन भी किया जा चुका है।

वाटिका में रामायण से जुड़े प्रसंगों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा। पार्क की दीवारों, झूलों और अन्य संरचनाओं में भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और अन्य पात्रों की झलक दिखाई देगी। साथ ही रामायण काल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शित की जाएंगी।

Advertisement

जीडीए की योजना के तहत पार्क में फलदार, औषधीय और प्रदूषण कम करने वाले पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा सुंदर लैंडस्केपिंग, कलात्मक रूप से तैयार किए गए पेड़, सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाले पत्थर और संदेशात्मक संरचनाएं भी विकसित की जाएंगी। बच्चों के लिए विशेष झूले और लोगों के टहलने के लिए वॉकिंग ट्रैक भी बनाया जाएगा।

Advertisement

जीडीए के उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल ने बताया कि मधुबन बापूधाम योजना के तहत विभिन्न पार्कों को अलग-अलग थीम पर विकसित किया जा रहा है। पंचवटी वाटिका भी इसी पहल का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को हरियाली के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक परिवेश उपलब्ध कराना है।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post