केतन मर्डर केस में नया मोड़: सिया के प्रेमी चेतन का सहपाठी हिरासत में, हत्या की साजिश की थी पहले से जानकारी

महाराष्ट्र के पुणे में युवा रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की कथित हत्या की जांच लगातार नए मोड़ ले रही है। अब पुणे ग्रामीण पुलिस ने मुख्य आरोपी चेतन चौधरी के एक सहपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस को संदेह है कि इस छात्र को हत्या की कथित साजिश की पहले से जानकारी थी और वारदात के बाद वह चेतन चौधरी और सिया गोयल से भी मिला था।पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि छात्र केवल इस मामले का अहम गवाह है या फिर साजिश में उसकी भी कोई भूमिका रही है। फिलहाल अधिकारियों ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि उसके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई की जाएगी या नहीं।

जांच के दौरान पुलिस ने सिया गोयल को अपराध से जुड़े कई स्थानों पर ले जाकर घटनाक्रम को दोहराया। अधिकारियों ने लोहागढ़ किले समेत उन सभी जगहों का निरीक्षण किया, जहां सिया और चेतन के जाने की जानकारी मिली है। पुलिस का मानना है कि दोनों ने हत्या से पहले अलग-अलग स्थानों पर वारदात का पूर्वाभ्यास भी किया हो सकता है। घटना वाले दिन पहने गए सिया के कपड़े भी जब्त कर लिए गए हैं।

Advertisement

जांच टीम ने लोनावला स्थित सिया के घर की भी तलाशी ली। इस दौरान पुलिस हिरासत में ले जाए जाने के समय सिया ने मीडिया और वहां मौजूद लोगों की ओर मिडिल फिंगर दिखाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सिया और चेतन के बयानों में कई विरोधाभास सामने आए हैं। इसी वजह से दोनों का लाई डिटेक्टर (पॉलीग्राफ) टेस्ट कराने की तैयारी की जा रही है। 

Advertisement

हालांकि, यह परीक्षण अदालत और संबंधित कानूनी मंजूरियों के बाद ही कराया जाएगा।पुलिस का आरोप है कि 18 जून को सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर केतन अग्रवाल को लोहागढ़ किले की खाई में धक्का देकर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल मामले में साक्ष्य जुटाने और पूरी साजिश का खुलासा करने के लिए जांच जारी है। 

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post