यूपी के पारंपरिक स्वाद को वैश्विक पहचान दिलाएगी ODOC योजना, कैबिनेट से मिली मंजूरी

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की पारंपरिक खाद्य विरासत को बढ़ावा देने के लिए 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन कुज़ीन' (ODOC) योजना को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई।

इस योजना के तहत प्रदेश के सभी 75 जिलों के पारंपरिक और लोकप्रिय व्यंजनों की पहचान कर उन्हें ब्रांडिंग, पैकेजिंग और आधुनिक विपणन से जोड़ा जाएगा। सरकार का उद्देश्य इन स्थानीय व्यंजनों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाना है, ताकि उत्तर प्रदेश की समृद्ध पाक संस्कृति को नई पहचान मिल सके।

Advertisement

ODOC योजना को 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट' (ODOP) की तर्ज पर लागू किया जाएगा। इसके माध्यम से स्थानीय हलवाइयों, खाद्य उद्यमियों और छोटे कारोबारियों को प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही खाद्य गुणवत्ता, स्वच्छता और मानकों में सुधार पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Advertisement

सरकार का मानना है कि यह पहल न केवल प्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों के संरक्षण में मददगार होगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगी।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post