अमरनाथ यात्रा के बीच पिघलने लगा बाबा बर्फानी का हिम शिवलिंग, घटकर रह गया करीब 1 फीट

अमरनाथ यात्रा के दौरान बाबा बर्फानी के हिम शिवलिंग के आकार को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, लगातार पिघलने की वजह से प्राकृतिक हिम शिवलिंग का आकार घटकर करीब एक फुट रह गया है।

गौरतलब है कि 3 जुलाई से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु पवित्र गुफा पहुंचकर बाबा बर्फानी के दर्शन कर रहे हैं। हर वर्ष मौसम और तापमान में बदलाव का असर प्राकृतिक हिम शिवलिंग पर पड़ता है, जिसके चलते यात्रा के दौरान इसका आकार धीरे-धीरे कम होता जाता है। इस बार भी इसी कारण शिवलिंग के तेजी से पिघलने की खबरें सामने आ रही हैं।

Advertisement

Advertisement

Advertisement






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post