नाव संचालन पर प्रतिबंध से 40 हजार नाविकों की रोजी-रोटी पर संकट, सीएम योगी से प्रतिबंध हटाने की मांग

वाराणसी में गंगा में नाव और मोटर बोट संचालन पर प्रतिबंध को लेकर नाविक समाज में नाराजगी है। नाविकों का कहना है कि गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से करीब चार मीटर नीचे होने के बावजूद नौका संचालन पर रोक लगा दी गई है। इससे करीब 40 हजार नाविकों और उनके परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

नाविक समाज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रतिबंध हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि नाविक सदियों से गंगा में नौका संचालन के साथ तीर्थ यात्रियों की सेवा और सुरक्षा में जुटे हैं। नाविकों का दावा है कि यात्रियों को लाइफ जैकेट उपलब्ध कराने के साथ घाटों पर होने वाली घटनाओं में डूबते लोगों को बचाने में भी उनकी अहम भूमिका रहती है।

Advertisement
नाविकों ने कहा कि बाढ़ या किसी बड़ी आपदा के समय भी यही समाज नावों के जरिए लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने और जरूरतमंदों तक खाद्य सामग्री पहुंचाने में मदद करता है। ऐसे में बिना ठोस कारण नौका संचालन पर रोक लगाने से उनके सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है।
Advertisement
बैठक में राजघाट के अध्यक्ष दुर्गा मांझी, राम किशन मांझी, ऋतिक साहनी, देव आनंद मांझी, पतलु साहनी, पिंटू साहनी, पप्पू साहनी, देवेंद्र साहनी, विजय मांझी, सुनील साहनी, सौरभ साहनी, राहुल साहनी और दीपक साहनी समेत कई नाविक मौजूद रहे। 
Advertisement



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post