शुभेंदु अधिकारी की रेकी का खुलासा, STF ने संदिग्ध को किया गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। राज्य की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने पूर्व बर्धमान जिले से जैश-ए-मोहम्मद से कथित रूप से जुड़े एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह मुख्यमंत्री की गतिविधियों और उनकी सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी जानकारी जुटा रहा था।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान हमीद मंडल के रूप में हुई है। STF के अनुसार, आरोपी मुख्यमंत्री के आने-जाने के रास्तों और उनकी नियमित गतिविधियों पर नजर रख रहा था। जांच के दौरान उसके पास से रूट मैप और सुरक्षा से संबंधित कुछ दस्तावेज मिलने की बात सामने आई है।

Advertisement

जांच एजेंसियों को यह भी पता चला है कि आरोपी कथित तौर पर अपनी पहचान छिपाकर टेक्नोलॉजी से जुड़े पेशेवर के रूप में रह रहा था। बताया जा रहा है कि उसने करीब तीन महीने तक पुलिसकर्मियों के बीच रहते हुए मुख्यमंत्री से संबंधित जानकारी जुटाने की कोशिश की।

Advertisement

STF अब आरोपी के मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के संपर्क किन लोगों से थे और उसे मुख्यमंत्री की गतिविधियों से जुड़ी जानकारी किस उद्देश्य से चाहिए थी।पूरे मामले को लेकर जांच जारी है। एजेंसियां कथित नेटवर्क और इसके पीछे की संभावित साजिश का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं।

Advertisment





Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post