सावन के पावन अवसर पर किन्नर समाज और अन्य श्रद्धालुओं ने शीतला घाट से काशी विश्वनाथ मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु नाचते-झूमते बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए पहुंचे।शोभायात्रा में विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। किन्नर समाज के लोगों ने भगवान शिव और माता पार्वती का स्वरूप धारण कर हिस्सा लिया। पूरे मार्ग पर हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय रहा।
किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर स्वामी कल्याणी ने कहा कि शोभायात्रा का उद्देश्य सनातन धर्म को मजबूत करना और उसकी ध्वजा को आगे बढ़ाना है। वहीं महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी ने बताया कि जजमानों की सुख-शांति, देश में शांति और समाज के कल्याण की कामना को लेकर शोभायात्रा निकाली गई। शीतला घाट से जल लेकर बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया गया।
Tags
Trending



