स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल, बनपुरवा के कक्षा 10 के छात्र श्रीदयाल यादव ने सीबीएसई बॉक्सिंग चैंपियनशिप (अंडर-17) में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में श्रीदयाल ने बेहतरीन तकनीक, आत्मविश्वास और मजबूत इच्छाशक्ति का प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर यह उपलब्धि हासिल की।
श्रीदयाल की सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी और गर्व का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं समस्त विद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य ने कहा कि श्रीदयाल की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। निरंतर अभ्यास, अनुशासन, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के बल पर विद्यार्थी खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।
श्रीदयाल की इस उपलब्धि ने उनके माता-पिता के साथ विद्यालय का भी गौरव बढ़ाया है और यह साबित किया है कि विद्यालय के विद्यार्थी खेल के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने की क्षमता रखते हैं।



