कराटे चैंपियनशिप में नवनीत कुंअर पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते 14 पदक

भोजुवीर स्थित बैंक्विट हॉल में आयोजित एसकेआईए स्टेट कराटे चैंपियनशिप-2026 में नवनीत कुंअर पब्लिक स्कूल, सुसुवाही एवं जेकेएस स्पोर्ट्स फिटनेस एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 14 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के विद्यालयों से करीब 250-300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करते हुए 9 स्वर्ण और 5 रजत पदक हासिल किए। स्वर्ण पदक जीतने वालों में शान्वी नंदन, अभीज्ञया राय, प्रीथा पांडे, अनन्या पटेल, आदित्य कुमार, अनुज यादव, वरुण राजपुरोहित, आराध्या राय और आस्था पांडे शामिल रहीं। वहीं नायरा पटेल, आराध्या वर्मा, अयांसी सिंह, आयुष यादव और प्रत्यूष कुमार नंदन ने रजत पदक हासिल किया।

विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में प्रबंधक राजेश राय, प्रधानाचार्य डॉ. दिवाकर राय, उपाध्यक्ष प्रवीण राय तथा सीनियर एवं जूनियर समन्वयक मिस सत्य प्रिया और अशिम घोषाल ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों की सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि आत्मरक्षा, अनुशासन और शारीरिक फिटनेस के लिए मार्शल आर्ट्स महत्वपूर्ण है। बच्चों की उपलब्धि उनकी मेहनत, निरंतर अभ्यास और प्रशिक्षक के मार्गदर्शन का परिणाम है।

इस अवसर पर टीएसकेएफआई के अध्यक्ष रेंसिन अमित गुप्ता और कराटे प्रशिक्षक जयपाल कुमार सोनकर ने भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में विद्यालय का स्टाफ, अभिभावक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे और विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।



Post a Comment

Previous Post Next Post