वाराणसी डीएससीआर की सूचना पर मऊ में RPF ने बरामद किया यात्री का बैग

वाराणसी डीएससीआर से मिली सूचना के बाद मऊ रेलवे स्टेशन पर RPF ने ट्रेन में छूटे यात्री के बैग को बरामद कर सुरक्षित रख लिया। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पंकज चुघ के अनुसार, गाड़ी संख्या 19165 के ए-1 कोच की बर्थ संख्या 29 और 30 पर यात्री का लाल रंग का बैग छूट गया था। सूचना मिलने पर मऊ पोस्ट के उप निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह और ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल प्रदीप कुमार सिंह ने सुबह 10:10 बजे प्लेटफार्म नंबर पांच से बैग बरामद किया।

बैग के मालिक हमदान अली निवासी फरिहा, थाना निजामाबाद, आजमगढ़ सुबह 11 बजे मऊ RPF पोस्ट पहुंचे। उन्होंने बताया कि ट्रेन से उतरने के दौरान बैग छूट गया था और इसकी जानकारी उन्होंने रेल मदद के जरिए दी थी। बैग में 20 हजार रुपये नकद के अलावा तीन टी-शर्ट, जैकेट, थर्मस, 500 ग्राम मिल्क पाउडर, बेबी वाइप्स और चार्जर सहित अन्य सामान था। यात्री ने सामान की कीमत 4,634 रुपये बताई, जिससे बैग में कुल 24,634 रुपये का सामान था।

RPF ने बैग सौंपने से पहले हमदान अली के आधार कार्ड और यात्रा टिकट का सत्यापन किया। इसके बाद उप निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने महिला कांस्टेबल रूबी की मौजूदगी में बैग यात्री को सौंप दिया। दोपहर 12:40 बजे सुपुर्दगी की प्रक्रिया पूरी हुई। बैग वापस मिलने पर यात्री ने RPF की तत्परता की सराहना की। रेलवे सुरक्षा बल ने यह कार्रवाई ऑपरेशन अमानत के तहत की।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post