वाराणसी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल व्यवसायी की इलाज के दौरान 12 दिन बाद मौत हो गई। बताया जा रहा है कि व्यवसायी ने सुसाइड के इरादे से खुद को गोली मारी थी। घटना के बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
परिजनों के मुताबिक, गोली लगने के बाद व्यवसायी को तत्काल ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन किया था। करीब 12 दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद बुधवार को उसकी मौत हो गई।
मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और गोली चलने की घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।
Tags
Trending
.jpeg)

