चौक थाने में सीपी मोहित अग्रवाल ने व्यापारियों से की बैठक, यातायात और सुरक्षा पर चर्चा

नई पुलिसिंग व्यवस्था के तहत चौक थाना गोद लेने के बाद पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने  चौक थाने में क्षेत्र के व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में व्यापारियों ने दालमंडी क्षेत्र के विकास कार्य, यातायात व्यवस्था, जाम और अपराध नियंत्रण समेत स्थानीय समस्याओं को पुलिस आयुक्त के सामने रखा।

व्यापारियों ने व्यस्त कारोबारी क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था सुचारु करने, सुरक्षा बढ़ाने और विकास कार्यों के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्याओं के समाधान को लेकर सुझाव दिए। दालमंडी में विकास कार्यों के कारण यातायात संचालन में आ रही चुनौतियों पर भी चर्चा हुई।

पुलिस आयुक्त ने व्यापारियों की समस्याएं और सुझाव सुने तथा पुलिस और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, यातायात व्यवस्था में सुधार और अपराध नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिलाया

बैठक का उद्देश्य स्थानीय समस्याओं को सीधे समझने के साथ पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना और व्यापारियों के साथ समन्वय मजबूत करना रहा। बैठक में पुलिस अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रीय व्यापारी मौजूद रहे।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post