बरेका गुमटी मार्केट में बड़ी चोरी, दर्जन भर से अधिक दुकानों में चोरी

वाराणसी के बरेका स्थित गुमटी मार्केट में चोरों ने कई प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में करीब 8 से 10 प्रतिष्ठानों में चोरी की आशंका जताई गई, जबकि व्यापार मंडल के मुताबिक अब तक 12 से 13 प्रतिष्ठानों में चोरी की पुष्टि हो चुकी है। चोरों ने दुकानों के पीछे लगे टिन शेड को उखाड़कर अंदर प्रवेश किया।

व्यापार मंडल के संरक्षक अध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि 12 और 13 सितंबर को भी तीन दुकानों में चोरी हुई थी। मंगलवार को करीब 25 दुकानों के टिन शेड उखड़े मिले। आरोप है कि चोरों ने कई जगह सीसीटीवी कैमरों को कपड़े और गिलास से ढक दिया, ताकि उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड न हो सकें। व्यापार मंडल ने लगातार हो रही चोरियों पर नाराजगी जताते हुए रेलवे प्रशासन और पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। चोरी गए सामान और संपत्ति की कुल कीमत दुकानदारों की शिकायत दर्ज होने के बाद स्पष्ट होगी। व्यापार मंडल ने मार्केट में सुरक्षा बल की तैनाती, रात में गश्त बढ़ाने और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post