अभिषेक मिश्र बने आजाद अधिकार सेना पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता

सैदाबाद। क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी अभिषेक मिश्र को आजाद अधिकार सेना पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत किया गया है। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नूतन ठाकुर ने उनका मनोनयन पत्र जारी किया।

मनोनयन पत्र में कहा गया है कि अभिषेक मिश्र पूरी निष्ठा, लगन और परिश्रम के साथ पार्टी के मूल उद्देश्यों को आगे बढ़ाएंगे। साथ ही अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के विरोध तथा आम नागरिकों के अधिकारों के लिए संघर्ष करेंगे।अभिषेक मिश्र के राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने की जानकारी मिलने पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई और उन्हें बधाई दी।




Post a Comment

Previous Post Next Post