वाराणसी। वाराणसी एयरपोर्ट पर इंडिगो की एक फ्लाइट के पायलट ने उड़ान भरने से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि पायलट ने एविएशन अधिकारियों को कान में दर्द होने की शिकायत बताई और फ्लाइट संचालित करने में असमर्थता जताई।
पायलट के अचानक उड़ान से इनकार करने के बाद फ्लाइट में सवार यात्रियों के बीच नाराजगी फैल गई। यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा शुरू कर दिया और फ्लाइट के संचालन में देरी को लेकर सवाल उठाए।
बताया जा रहा है कि पायलट ने अपनी तबीयत का हवाला देते हुए विमान उड़ाने से मना किया। इसके बाद यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले को लेकर एयरपोर्ट पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।फिलहाल फ्लाइट के संचालन और यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए उपलब्ध कराए गए विकल्पों को लेकर संबंधित अधिकारियों की ओर से जानकारी जुटाई जा रही है।
Tags
Trending


