वाराणसी। सद्गुरु श्री ऋतेश्वर महाराज ने काशी पहुंचकर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक कर देश में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
दर्शन के बाद ऋतेश्वर महाराज ने ज्ञानवापी मामले को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी को हिंदुओं को सौंपने से आपसी सौहार्द और भाईचारा बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि काशी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से पूरे देश के लिए विशेष महत्व रखती है।
ऋतेश्वर महाराज के काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं और समर्थकों में भी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान उन्होंने बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना कर देश और समाज में शांति की प्रार्थना की।
Tags
Trending


