वाराणसी। फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्टार कास्ट और पूरी टीम ने शनिवार को रघुकुल भवन पहुंचकर एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह और पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह से मुलाकात की। फिल्म के मुख्य कलाकार शोभिनव सत्या, गायक साधु तिवारी समेत फिल्म से जुड़े अन्य सदस्यों ने दोनों से मुलाकात कर फिल्म से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
मुलाकात के दौरान फिल्म की कहानी, निर्माण और इससे जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर बातचीत हुई। फिल्म टीम ने ‘हनुमान अंश’ से जुड़ी तैयारियों और आगामी योजनाओं की भी जानकारी साझा की। इस अवसर पर एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह और पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह ने फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए इसके सफल प्रदर्शन की कामना की।
फिल्म टीम की इस मुलाकात के दौरान आपसी संवाद और फिल्म से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा का माहौल रहा। कलाकारों और टीम के सदस्यों ने भी मुलाकात को यादगार बताया।इस अवसर पर सागर सिंह, सिद्धार्थ सिंह, श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट (काशी) के सचिव शैलेश त्रिपाठी, ट्रस्टी उत्कर्ष श्रीवास्तव, कृष्णकांत सिंह, प्रतिनिधि रवि प्रताप सिंह (साजन), अनिल कुमार सिंह, ओम प्रकाश सिंह और रामेश्वर प्रजापति समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


