बाराबंकी टोल प्लाजा के पास कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय गिरफ्तार, पार्टी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय को बाराबंकी टोल प्लाजा के पास पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने का मामला सामने आया है। कांग्रेस का आरोप है कि अजय राय कर्नलगंज, गोंडा के बर्तन कारोबारी स्वर्गीय विनोद साहनी की हत्या के बाद उनके शोकाकुल परिवार से मिलने और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाने जा रहे थे।

कांग्रेस की ओर से जारी बयान में आरोप लगाया गया कि अजय राय को पुलिस ने अलोकतांत्रिक तरीके से गिरफ्तार किया। पार्टी ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश में अपराध रोकने में सरकार विफल साबित हो रही है, जबकि पीड़ित परिवारों की आवाज उठाने वाले विपक्षी नेताओं को रोकने के लिए पुलिस का इस्तेमाल किया जा रहा है।

कांग्रेस ने कहा कि विपक्षी नेताओं को जनता की समस्याओं और पीड़ितों की आवाज उठाने से रोकना लोकतंत्र पर सीधा प्रहार है। पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार की कथित तानाशाही के आगे कांग्रेस झुकने वाली नहीं है।पार्टी ने कहा कि स्वर्गीय विनोद साहनी के परिवार को न्याय दिलाने और प्रदेश की कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post