विराट कुश्ती, जोड़ी-गदा-डंबल दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम

श्री महामृत्युंजय व्यायाम शाला अखाड़ा वृद्धकाल के तत्वावधान में विराट कुश्ती, जोड़ी-गदा-डंबल दंगल का भव्य आयोजन किया गया। महामृत्युंजय व्यायाम शाला अखाड़ा परिसर में शुरू हुए दंगल में वाराणसी के प्रमुख अखाड़ों से आए पहलवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान सैकड़ों जोड़ कुश्तियां हुईं, जिसने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

दंगल में महिला पहलवानों ने भी हिस्सा लेकर अपने दमखम और कुश्ती कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। उनके प्रदर्शन की दर्शकों ने खूब सराहना की। इसके बाद शाम छह बजे अखाड़े के बाहर अस्थायी अखाड़ा बनाकर जोड़ी, गदा और डंबल का दंगल आयोजित किया गया। पहलवानों ने जोड़ी, गदा और डंबल घुमाकर अपनी ताकत, संतुलन और पारंपरिक अखाड़ा कला का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ और विशिष्ट अतिथि गोवर्धन पूजा समिति के अध्यक्ष विनोद यादव रहे। पहलवानों के शानदार करतब देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। आयोजन की सफलता में अखाड़ा समिति के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों और स्थानीय नागरिकों का विशेष सहयोग रहा।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post