वाराणसी में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। बारिश थमने के बाद शहर में उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3-4 दिनों तक वाराणसी में बारिश की संभावना कम है। ऐसे में लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है।
वहीं, गंगा के जलस्तर में भी लगातार कमी दर्ज की जा रही है। पिछले कुछ समय में जलस्तर करीब 20 सेंटीमीटर तक नीचे आया है। पानी घटने के बाद घाटों की सीढ़ियों और आसपास के हिस्सों में सिल्ट की मोटी परत जमा हो गई है।
घाटों पर जगह-जगह सिल्ट का अंबार दिखाई दे रहा है, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। जलस्तर कम होने के बाद घाटों की सफाई की चुनौती भी बढ़ गई है। प्रशासन और नगर निगम की ओर से सिल्ट हटाने और घाटों की सफाई का काम किए जाने की जरूरत है।
Tags
Trending


