पीएम मोदी को उपहार देने के लिए बुनकर ने बनाई मां की तस्वीर वाली बनारसी साड़ी

वाराणसी के बुनकर सर्वेश श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर उन्हें खास उपहार देने की तैयारी की है। उन्होंने बनारसी कपड़े पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां की तस्वीर उकेरकर एक अनोखी वॉल हैंगिंग तैयार कराई है। इसमें पीएम मोदी अपनी मां से आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं।

सर्वेश के मुताबिक, इस वॉल हैंगिंग को बनाने में किसी मशीन या जकॉर्ड का इस्तेमाल नहीं किया गया है। काशी की पारंपरिक उचंत कला के जरिए इसे हाथ से तैयार किया गया है। दो कारीगरों ने करीब डेढ़ महीने तक रोजाना लगभग 8 घंटे काम करके इसे बनाया। 33 इंच लंबी और 46 इंच चौड़ी इस वॉल हैंगिंग की कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई जा रही है।

सर्वेश ने बताया कि वह इस वॉल हैंगिंग को प्रधानमंत्री को उपहार में देना चाहते हैं और उनकी इच्छा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इसे देखें। इससे पहले वह राम मंदिर और टी-20 विश्व कप की थीम पर भी बनारसी साड़ियां तैयार कर चुके हैं। उनका उद्देश्य काशी की पारंपरिक बुनकारी और उचंत कला को नई पहचान दिलाना है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post