श्री बड़ा गणेश मंदिर में गणेशोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरे मंदिर प्रांगण को आकर्षक फूल-पत्तियों से सजाया गया। भगवान गणेश को 56 भोग का प्रसाद अर्पित कर विधिवत पूजन किया गया।
गणेशोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और जय-जयकार के उद्घोष के बीच बाबा के दरबार में हाजिरी लगाकर दर्शन-पूजन किया। मंदिर के पुजारी ने बताया कि बाबा के दर्शन-पूजन से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
मंदिर परिसर में देर रात तक नामचीन कलाकारों द्वारा संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। भक्ति संगीत से पूरा परिसर भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण भी किया गया, जो देर रात तक चलता रहा।
Tags
Trending


