मछोदरी स्थित श्री काशी विद्या मंदिर के प्रांगण में पांच दिवसीय श्री काशी गणपति महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। महोत्सव को लेकर पूरे परिसर को आकर्षक विद्युत झालरों और फूल-पत्तियों से सजाया गया है। बाबा की अलौकिक झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
महोत्सव के प्रथम दिन विशिष्ट अतिथि धर्मशास्त्र एवं मीमांसा विभाग, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय डॉ. माधव जनार्दन रटाटे ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्था के चेयरमैन राम चरण यादव एवं किरण यादव ने उन्हें अंगवस्त्रम और स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. रटाटे ने आयोजन परिवार को गणपति महोत्सव की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों के साथ संस्था से जुड़े लोग मौजूद रहे। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन विद्यालय के बच्चे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।


