यूपी में कक्षा-2 की छात्रा की बैठे-बैठे मौत

उत्तर प्रदेश में कक्षा-2 की एक छात्रा की स्कूल में बैठे-बैठे अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। घटना के बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। परिजन को सूचना देकर छात्रा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

स्कूल मैनेजर के मुताबिक, जिस समय छात्रा की तबीयत बिगड़ी, उस दौरान स्कूल के बाहर से गणेश विसर्जन का जुलूस गुजर रहा था। जुलूस में तेज आवाज में DJ बज रहा था। मैनेजर का दावा है कि DJ की तेज आवाज के चलते छात्रा की तबीयत बिगड़ी और वह अचानक बैठी-बैठी गिर गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। छात्रा की मौत की वास्तविक वजह क्या रही, इसकी पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post